छतरपुर। मप्र सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन में पुस्तक मेले का आयोजन स्थानीय एक्सीलेंस स्कूल नंबर वन के खेल मैदान में किया गया है बता दें कि निजी स्कूलों की लूट और मनमानी रोकने और अभिभावकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है जिसमें पुस्तकों पर 15 प्रतिशत और कापी पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि इस पुस्तक मेले के माध्यम से निजी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं बीईओ ईशानगर ब्योम जार्ज ने बताया कि निजी स्कूलों में मनमानी दरों पर पुस्तकें विक्रय करने की शिकायतें आ रही थी जिसको दृष्टि गत रखतें हुए कलेक्टर सर के निर्देश पर पुस्तक मेले का आयोजन आगामी 7 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में अभिभावकों से लाभ उठाने की अपील की गई वहीं जो बुक सेलर अब तक मेले में नहीं पहुंचे हैं उनको नोटिस जारी किया गया है और यदि वह मेले में भाग नहीं लेते तो उन पर कार्यवाही करने की बात भी की जा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा डिलाइट इंग्लिश स्कूल और एनसीआरटी की किताबें मेले में नहीं मिल रही है जिस पर जिला सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने संज्ञान लेते हुए निराकरण का आश्वासन दिया है।