BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 12:38 pm
BIG NEWS : महाकाल के दर पर पद्मश्री आनंद कुमार और प्रवीण तोगड़िया, भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सरहाना, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार को प्रसिद्ध गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत-सत्कार किया।


मीडिया से चर्चा में आनंद कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में आकर उन्हें नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को बेहद प्रभावी बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में ये और बेहतर होंगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जिला व राज्य प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।


डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भी किए दर्शन
इसी दिन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। उन्होंने नंदी के पास बैठकर भगवान भोलेनाथ के समक्ष प्रार्थना की। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE