BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 12:52 pm
BIG NEWS : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को दी श्रद्धाजंलि, सीएम डॉ मोहन, स्पीकर नरेंद्र तोमर ने किया पुण्य स्मरण, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के जन्म दिवस पर आज विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा रखी गई। विधानसभा में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा की आज जयंती है। अध्यक्ष ने इस परंपरा को प्रारम्भ करवाया है। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री आदि के जन्म दिवस के अवसर पर हम उनका स्मरण करें। यज्ञदत्त शर्मा तीन बार विधानसभा अध्यक्ष बने लगभग तीन बार का उनका सफल कार्यकाल रहा। हम सब उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहे चूंकि वह इंदौर के ही रहने वाले रहे हैं। ज्यूडिशियरी से एक पीएस लाना ये परंपरा भी उनके समय में प्रारम्भ हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- हम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को स्मरण करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। सभी विधायकों की ओर से स्व. यज्ञदत्त की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करता हूं। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। वह पेशे से वकील थे। वकालत भी उनकी बहुत अच्छी थी। इंदौर से 4 बार विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बने और कई उपलब्धियां हासिल की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE