BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 12:59 pm
KHABAR : जिला अस्पताल में चिकित्सकों की बड़ी सफलता, समय पर इलाज से बची ब्रेन स्ट्रोक मरीज की जान, परिजनों ने जताया आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासन द्वारा शासकीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का लाभ आमजन को मिल रहा है। जिला चिकित्सालय रतलाम में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में समय पर उपचार मिलने से ब्रेन स्ट्रोक के एक मरीज की जान बचाई गई।

सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि अशोक नगर निवासी ताज मोहम्मद को 26 मार्च को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय की ओपीडी से आईसीयू में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान मरीज को लकवा (ब्रेन स्ट्रोक) होना पाया गया।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में डॉ. अंकित जैन द्वारा तत्काल एमआरआई जांच करवाई गई, जिसमें सीवीए ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई। स्थिति अत्यंत गंभीर होने के बावजूद चिकित्सकों के समुचित उपचार और निगरानी से मरीज की जान बचाई जा सकी।

मरीज के परिजनों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी दवाइयां, इंजेक्शन एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। उन्होंने शासन की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE