BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 2:10 pm
KHABAR : एमपी में गेहूं खरीदी पर सियासत, 9 अप्रैल को कांग्रेस करेगी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव, बीजेपी बोली- किसानों के लिए की श्रेष्ठ व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पर सियासत जारी है। इसी कड़ी में किसानों की गेहूं खरीदी की मांग को लेकर 9 अप्रैल को पूरे प्रदेशभर में कलेक्टर कार्यालयों का कांग्रेस घेराव करेगी। जल, जंगल और जमीन को लेकर भी प्रदेश में आंदोलन होंगे।


किसानों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया ने कहा कांग्रेस आमजन की आवाज उठाती रहेगी, आदिवासी वर्गों की आवाज उठाते रहेगी।विषम परिस्थितियों में जो रोटी कपड़ा का संघर्ष कर रहा है हम उनका आवाज उठा रहे। जनता की आवाज उठाने के लिए 9 तारीख से प्रदर्शन शुरू होगा। गली, मोहल्ले से लेकर चौपाल तक पहुंचेगी। किसानों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। बारोलिया ने कहा शिवराज सिंह कहते थे कि 2100 में मिट्टी भी खरीद लूंगा आज शिवराज कहां जो लगातार किसान हितैषी होने का दावा करते थे। किसान मंडी में भटक रहा है, अपने हक की बात करने के लिए लड़ाई लड़ना उनकी कोई नहीं सुन रहा है।


किसानों के साथ संवेदनशीलता से काम
मामले को लेकर भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस आपस में लड़ाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। तारीख है घोषित है कालांतर में किसानों के लिए पहले भी जो बोला है वह किया है। कांग्रेस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। समर्थन मूल्य पर गेंहू के उपार्जन से पहले बारदाने की उपलब्धता में आ रही कठिनाई का निराकरण किया गया।


उनके बुद्धि का विकास उसी स्तर पर
भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को 50, 000 जूट की गठाने का अतिरिक्त आवंटन जारी किया है। गेहूं उपार्जन के लिये भ्क्च्/च्च् बैग एवं एक भर्ती जूट के बारदाना का उपयोग करने की अनुमति भारत सरकार से राज्य को मिली है। भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में चल रही है इसलिए उनके बुद्धि का विकास उसी स्तर पर हो रहा है। बीजेपी की सरकार ने जो व्यवस्था है वह स्थिति के हिसाब से की है, श्रेष्ठ व्यवस्था किसानों के लिए की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE