शाजापुर। करणी सेना परिवार के मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, शैलेन्द्र सिंह झाला के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय जिला अस्पताल में किया गया।
रोहित सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर पांच वर्ष रक्तदान करने के संकल्प के साथ रक्तदान करने का लक्ष्य का पीछा करते हुए करणी सेना परिवार ने लगातार दूसरे वर्ष भी 105 यूनिट रक्तदान का शिविर लगाकर रक्तदान करने का निर्णय किया गया,पिछले प्रथम वर्ष 101 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 117 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ था।
रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत द्वारा रिबिन काटकर किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी पहुंचे और उन्होंने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। एडिशनल एसपी मालवीय ने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान की पहल को सराहा और कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। सबको समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष सोनू बना सांप खेड़ा भी मौजूद रहे और उनकी टीम ने रक्तदान शिविर की सभी व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं।
करणी सेना परिवार ने पुलिस अधीक्षक महोदय का किया गया स्वागत
तीन साल बेमिसाल के चलते शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत का शाजापुर जिले में सफलता पूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर करणी सेना परिवार के अजीत सिंह खड़ी डोडिया द्वारा साफा बांधकर मिठाई खिलाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
रक्तदान शिविर में करणी सेना परिवार ओर सर्व समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा।