चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (अनुसूचित जाति विभाग) के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती पर स्थानीय ऋतुराज वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बाबू जगजीवन राम के जीवन और सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रणजीत लोठ, प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, रमेश नाथ योगी एवं राजेश सोनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए समाज में समानता और न्याय के लिए उनके संघर्ष को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव राजेश कंडारा ने किया। जानकारी प्रवक्ता पुष्कर जीनगर ने दी।