चित्तौड़गढ़। वार्ड की विभिन्न समस्याओं से पिछले कई समय से जुझ रहे वार्ड नं. 49 व 50 के निवासीयों द्वारा गत दिनों विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या से निराकरण की मांग किये जाने पर तुरन्त ही समस्याओं के निदान होने पर समस्त वार्डवासियों द्वारा रविवार 5 अप्रेल को क्षेत्रीय विधायक का उनके निवास स्थान पर आभार जताया गया।
राजेश लोठ ने बताया कि वार्डवासी सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े खड्डों, नालियों से काफी समय से त्रस्त थे और अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखने पर उनके द्वारा तुरंत संबंधित को निर्देश दिये गये। जिसके फलस्वरूप वार्ड 49 व 50 की मेन रोड़ पूर्ण हो गई। भीतरी इलाकों के लिए विधायक द्वारा शीघ्र ही निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर भेरूलाल कोदली, दिलीप काबरा, इन्द्रलाल लोठ, बबलु छीपा, आरीफ छीपा, प्रभुलाल कंडारा, मदनलाल लोठ, प्रहलाद बुरठ, भेरूलाल लोठ, ओमप्रकाश लोठ, दिलीप बेनीवाल, संतोष टांक,बंटी सोनी, राजू सेन, देवेन्द्र बेनीवाल, आशीष लोठ, आनन्द घावरी, पंकज लोठ, सुमेर गोरण, विकास पंवार, गोविन्द गमेती, मुकेश सेन, रामपाल राजपूत, गणेश गमेती, अर्जुन घावरी, अरूण लोठ, नितेश गोयर, वासु बुरठ, निर्मल बेनीवाल, महेश छपरीबंद, आशु खोखर, बिल्लु चौहान, सूरज टांक, संदीप लोठ, पंकज लौहार, नरेश खेरालिया, सावन खोखर, वासु देशबंधु, अंकित घावरी, वंश घावरी, रितेश बुरठ, साहिल जादू, बलवंत कोदली, कान्हा, भेरूलाल गमेती, बाबुलाल गमेती, लाला गमेती, किशन भील, रामा भील, रतनलाल, हार्दिक लोठ सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।