BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 3:52 pm
KHABAR : वंदे मातरम पर फिर सियासी तकरार, निगम अध्यक्ष ने विधायक आरिफ पर साधा निशाना, सूर्यवंशी बोले- अगला विधायक वही हो जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर वंदे मातरम पर फिर सियासी तकरार देखने को मिली है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शाहपुरा में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान मौजूदा विधायक आरिफ मसूद पर निशाना साधा है। कहा- अगला विधायक वही हो जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो। विधायक पर चुनावी दिखावा करने का आरोप लगाते हुए विधायक की ‘चुनावी भक्ति’ पर तीखा प्रहार किया है।


विधायक बनते ही निष्ठा बदल जाती है
​दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा-​”बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं। जब जनता के बीच जाना होता है, तो वे तिलक भी लगवाते हैं, आरती भी करते हैं और माता की चुनरी भी ओढ़ लेते हैं। लेकिन विधायक बनते ही उनकी निष्ठा बदल जाती है और वे राष्ट्र की आन-बान-शान ‘वंदे मातरम’ गाने से भी इनकार कर देते हैं।”


राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वाेपरि रखे
​उन्होंने आगे जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूक नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अगली बार मध्य विधानसभा का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दें, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वाेपरि रखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE