BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2026, 5:10 pm
KHABAR : संविधान से बढ़कर कोई नहीं चाहे वो सांसद हो या, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान, राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने पर कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

पीथमपुर। मध्य प्रदेश की बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कानून (संविधान) से बढ़कर कोई नहीं है, चाहे वह मुख्यमंत्री या सांसद ही क्यों न हो। यह बयान उन्होंने कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने वाले सवाल पर दिया है।


महू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पातालपानी में क्रांति सूर्य टंट्या मामा की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। हर वर्ष की तरह इस साल भी अमर शहीद टंट्या मामा की कर्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, विधायक उषा ठाकुर, जिला ग्रामीण महामंत्री डॉ. पूंजालाल निनामा, एसडीएम राकेश परमार और नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ विशेष रूप से मौजूद रहे।


स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
इस दौरान अतिथियों ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मां काली के पूजन एवं हवन में भाग लिया। कार्यक्रम के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। साथ ही आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उषा ठाकुर ने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में प्रत्येक 4 अप्रैल को पातालपानी में टंट्या मामा की जयंती पर भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक ओर टंट्या मामा की प्रतिमा और दूसरी ओर उनकी आराध्य देवी मां कालका की तस्वीर स्थापित की जाएगी। वहीं दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संविधान से बढ़कर कोई भी नहीं है, चाहे वह सांसद हो या मुख्यमंत्री।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE