मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कनघटी, नारायणगढ़ व पिपलिया मंडी सहित विभिन्न गांवों में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को वैक्सीन के महत्व की जानकारी दे रहा है।
अभियान का उद्देश्य 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को वैक्सीन की उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में समझा रही है।
स्वास्थ्य कर्मचारी जगदीश खींची ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। अभिभावकों से बालिकाओं का टीकाकरण करवाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
अभियान में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।