चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने रविवार सायंकाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।
कलेक्टर ने नेहरू गार्डन, शहीद पार्क, राजीव गांधी पार्क एवं गोल प्याऊ स्थित पद्मिनी गार्डन का दौरा कर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, पेयजल व शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नेहरू गार्डन में लंबे समय से बंद बच्चों की ट्रेन को पुनः शुरू कराने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही पार्कों में बंद पड़े फव्वारों को चालू करने एवं खराब झूलों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने मुख्य रूप से शौचालय और पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग रखी, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी बीनू देवल, नगर परिषद आयुक्त कृष्णगोपाल माली, तहसीलदार विनीत चौधरी एवं यूआईटी के अधिकारी मौजूद रहे।