सिंगोली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार 7 अप्रैल को सिंगोली आएंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे शक्ति नगर, कोटा से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 9.30 बजे मोहिवाल एस्टेट, तिलिसमा रोड़, सीएम राइज स्कूल के सामने, सिंगोली, जिला नीमच पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तदपश्चात वे 10.30 बजे सिंगोली से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।