BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 3:48 pm
KHABAR : गरीब अटल बस्ती को मिली सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा बोलीं- सपना और संकल्प हुआ पूरा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत वार्ड क्रमांक 35 स्थित अटल बस्ती के निवासियों को सीसी रोड और नाली निर्माण की सौगात दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र के सहयोग से पहले सुलभ शौचालय निर्माण के बाद अब क्षेत्र में सड़क और नाली का कार्य भी शुरू किया गया है।

रविवार, 5 अप्रैल को नपा अध्यक्ष चोपड़ा ने अटल बस्ती पहुंचकर 25 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बन रहे 480 मीटर लंबे एवं 3 मीटर चौड़े सीसी रोड तथा 750 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने नपा अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और सड़क व नाली निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चोपड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एक दीप वहां जलाओ जहां अभी भी अंधेरा है” के विचारों से प्रेरित होकर नगर पालिका आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले अटल बस्ती में सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया और अब सीसी रोड व नाली निर्माण से यहां के निवासियों को बेहतर जीवन सुविधा मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष मनीष गर्ग, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदकिशोर शर्मा (नंदू काका), पार्षद  आलोक सोनी, योगेश कवीश्वर, रूपेंद्र लॉक्स, नपा इंजीनियर अन्नू सोलंकी, लोक निर्माण विभाग के अब्दुल नईम, अर्जुन राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

नपा अध्यक्ष को अपने बीच पाकर खुश हुए अटल बस्तीवासी-
जैसे ही नपा अध्यक्ष चोपड़ा अपने सहयोगियों के साथ अटल बस्ती पहुंचीं, वहां के निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं और पुरुषों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि नपा अध्यक्ष समय-समय पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करती हैं। पहले शौचालय की समस्या का समाधान किया गया और अब सड़क व नाली निर्माण से गंदगी और कीचड़ से राहत मिलेगी।

अपने स्वागत से अभिभूत होकर चोपड़ा ने भी क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों का सम्मान किया और नई सुविधाओं के लिए बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE