BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 3:55 pm
KHABAR : खेतों के रास्ते पर अतिक्रमण, एक तरफ पत्थर का पाला और दूसरी तरफ चर खुदाई से मार्ग बाधित, किसान परेशान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम ओझरा के किसानों ने खेतों तक जाने वाले मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर सोमवार को तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यह रास्ता वर्षों से करीब 25 से 30 किसानों द्वारा उपयोग में लिया जा रहा है, लेकिन वर्तमान में अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा और बाधित हो गया है। किसानों ने बताया कि पहले इस रास्ते से मिनी ट्रक, हार्वेस्टर जैसे बड़े वाहन भी आसानी से निकलते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि अतिक्रमण के चलते केवल बैलगाड़ी ही किसी तरह निकल पा रही है। बड़े वाहनों के नहीं पहुंच पाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसान रुपेश पटेल ने बताया कि उनके खेतों में तैयार फसल खड़ी है, लेकिन वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण वे अपनी उपज को खेत से बाहर नहीं ला पा रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।


किसानों ने यह भी बताया कि यह रास्ता उनके बाप-दादाओं के समय से उपयोग में चला आ रहा है, लेकिन अब रास्ते के दोनों ओर के कुछ किसानों द्वारा अतिक्रमण कर दिया गया है। एक ओर जहां एक किसान ने मेड़ की तरफ पत्थर का पाला (दीवारनुमा संरचना) खड़ा कर दिया है, वहीं दूसरी ओर एक अन्य किसान द्वारा मेड़ के किनारे करीब 3 फीट चौड़ी और 2 फीट गहरी खाई (चर) खुदवा दी गई है, जिससे रास्ता और अधिक संकरा हो गया है।


आवेदन के दौरान किसान राजेश पटेल,विक्रम पटेल,राकेश पटेल,दिनेश पटेल,राहुल पटेल, निर्मल पटेल, हेमंत पटेल आदि मौजूद थे वहीं अन्य किसानों ने हस्ताक्षर कर अतिक्रमण हटाने की मांग का समर्थन किया। किसानों ने प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE