BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 4:04 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस और एनडीपीएस एक्ट के आरोपी, जब हुए फरार तो उड़ी खाकी की नींद, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, हत्थे चढ़े 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश सहित दो आरोपी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी (सीतामऊ) दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी शामगढ़ कपिल सोनगरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5000 के इनामी आरोपी यशवंत सिंह उर्फ जसवंत पिता कालू सिंह सोंधिया, निवासी ग्राम खाईखेड़ा को 6 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना शामगढ़ के तीन मामलों सहित राजस्थान के चार एनडीपीएस मामलों में भी फरार चल रहा था।

यशवंत सिंह के विरुद्ध थाना शामगढ़ में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। उस पर पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था।

इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी लक्ष्मण सिंह पिता गब सिंह सोंधिया, निवासी ग्राम गरड़ा को भी गिरफ्तार किया। वह भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था।

आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी यशवंत सिंह के खिलाफ मंदसौर एवं राजस्थान के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वहीं लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सोनगरिया, उपनिरीक्षक मनोज महाजन (चौकी प्रभारी चंदवासा), उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी सहित पुलिस बल के कई जवानों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर सराहना करते हुए आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE