बड़वानी। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल की विशेष उपस्थिति रही इस दौरान भाजपा कार्यालय को आकर्षक फूलों से सजाया गया और एक प्रदर्शनी गैलरी भी लगाई गई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के कटआउट प्रदर्शित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं इसके बाद भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा गया वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर शीतल प्याऊ का शुभारंभ भी किया गया इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सोलंकी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत पर कार्य किया है जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।