मंदसौर। शारदा किड्स प्ले स्कूल में आज समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
समर कैंप के शुभारंभ के पश्चात बच्चों द्वारा प्रार्थना, योग एवं ध्यान (मेडिटेशन) किया गया। इसके बाद बच्चों को पेंटिंग, क्राफ्ट आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांस प्रस्तुत किया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ आज के सत्र का समापन किया गया।
आज की गतिविधियों में स्टार ऑफ द डे के रूप में अवनी गोविंद धनोतिया, स्नेह बलराम पोरवाल एवं योगिता सोलंकी का चयन किया गया। सभी चयनित बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।