नीमच। महानिदेशक होमगार्ड, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को जिला चिकित्सालय नीमच में होमगार्ड जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य होमगार्ड जवानों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें स्वस्थ एवं फिट बनाए रखना है।
इस संबंध में जानकारी होमगार्ड कमांडेंट नीमच द्वारा दी गई।