BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 4:47 pm
KHABAR : लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, राजपुर बीईओ ऑफिस में बाबू ट्रैप, अब अन्य शामिल लोगों की तलाश, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

राजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई के तहत बीईओ कार्यालय राजपुर में पदस्थ बाबू प्रदीप मंडलोई को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह रिश्वत एक महिला से अनुकम्पा नियुक्ति के बाद पीआरएएन नंबर बनाने के एवज में मांगी गई थी।


शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।


अब जांच का दायरा बढ़ा
सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त टीम अब इस पूरे मामले में यह भी पता लगा रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह मामला अकेले का नहीं हो सकता, इसलिए संबंधित अन्य कर्मचारियों और संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है।


और बड़े खुलासों की संभावना
लोकायुक्त द्वारा दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की जा रही है, जिससे आने वाले समय में और भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।


यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि शिकायत करने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE