बड़वानी। सेंधवा के ग्राम वासवी के एथलीट महेश सापले ने ‘खेलो इंडिया ट्राइब गेम्स 2026’ में टॉप-10 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके सम्मान में विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक श्री मोंटू सोलंकी की टीम और मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद द्वारा शॉल-श्रीफल एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया महेश ने सीमित संसाधनों में गांव की सड़कों पर अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले वे राज्य स्तर पर रजत पदक और राष्ट्रीय स्तर पर छठा स्थान भी प्राप्त कर चुके हैं विधायक श्री सोलंकी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में खेल अकादमी स्थापित करने की बात कही है महेश की सफलता अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।