BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 4:57 pm
NEWS : समय की पुकार ‘दाता बनो’, बीके शिवली दीदी का संदेश, निंबाहेड़ा में शिव ध्वजारोहण, समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना पर दिया जोर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने आर के कॉलोनी में राधेश्याम भाई के घर शिव ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी वास्तविकता में समय की पुकार यही है कि हम अपने अंदर दाता पन की भावना को इमर्ज करें। 


उन्होंने बताया कि चाहे हमें कोई मान दे ना दे कोई प्यार दे ना दे कोई हमें सहयोग दे या ना दे लेकिन हमें सभी के प्रति अपने मन में शुभकामना रखनी चाहिए क्योंकि हम परमपिता परमात्मा की संतान है। परमात्मा तो सदैव दाता बन हर आत्मा के लिए देने का ही कार्य करता है तो जब हम भगवान की संतान हैं तो हमें भी अवश्य उन्हीं के कर्तव्य में सहयोगी बनना चाहिए। 


आज वर्तमान समय सभी के मन में बस यही भावना रहती है कि कोई मुझे प्यार करें कोई मुझे सहयोग दे तो मैं भी दूं और इसी भावना के कारण कहीं ना कहीं छोटी-छोटी बातों के कारण हमारे संबंध व्यवहार स्वभाव खराब होते जा रहे हैं और जिसका असर पूरे समाज पर परिवार पर शहर पर पूरे विश्व पर पड़ता है। तो क्यों नहीं आज से हम परमात्मा शिव बाबा के ध्वज के नीचे यह संकल्प करें कि मुझे हमेशा सर्वात्माओं के लिए कुछ ना कुछ देना ही देना है किसी को खुशी देनी है किसी को प्यार देना है किसी को शक्ति देनी है किसी को दुआएं देनी है। तो मेरे पास जो भी आए वह कभी भी खाली हाथ न जाए वह आत्मा कुछ ना कुछ हमसे लेकर ही जाए। क्योंकि हम जब किसी को देंगे तो अवश्य परमात्मा के द्वारा हमें इतनी गुण शक्तियां , प्यार ,खुशी मिलेगी कि हमारे खजाने सदैव भरपूर ही रहेंगे। 


उन्होंने कहा हमें आज से यही संकल्प लेना चाहिए कि हमें सब के प्रति सहयोगी बनना है दुआएं देना है और दुआएं लेना है। कार्यक्रम के अंत में परमात्मा भोलेनाथ शिव बाबा का ध्वज लहराया गया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE