खरगोन जिले के कसरावद में विश्व ब्राह्मण संघ की जिला इकाई के निर्देशन में कसरावद ब्लॉक इकाई का गठन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सर्वप्रथम परशुराम जी की पूजा एवं नर्मदाष्टक का पाठ कर नवगठित ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर भोजन किया एवं खेल का आनंद लिया एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।