BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 5:18 pm
KHABAR : बड़वानी कलेक्टर का वॉट्सएप अकाउंट हैक, कर्मचारी को ओटीपी मैसेज मिला, तब पता चला, अलर्ट कर कहा- ट्रांजेक्शन नहीं करें, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर

Share On:-

बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह का वॉट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। हैकर उनके नंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों को 6 अंकों का ओटीपी मांगने वाले संदेश भेज रहा है। इस घटना के बाद कलेक्टर ने सभी संबंधितों को ऐसे संदेशों का जवाब न देने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं कलेक्टर जयति सिंह के मोबाइल नंबर 9765614430 से ये संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में अज्ञात हैकर द्वारा ओटीपी की मांग की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से इस हैकिंग की पुष्टि की है कर्मचारी को मैसेज आया, तब पता चला। 


मामला तब सामने आया, जब एक कर्मचारी ने कलेक्टर के वॉट्सएप नंबर से आए ओटीपी मांगने वाले संदेश को देखा। इसकी जानकारी कलेक्टर को दी। इसके तुरंत बाद, कलेक्टर ने अपने वॉट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न देने के आदेश सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी किए।


जनसंपर्क विभाग ने भी इसकी पुष्टि की है। जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका रानी ने बताया कि कलेक्टर जयति सिंह द्वारा मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं, बल्कि हैकर द्वारा वॉट्सएप हैक करके भेजे जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे इस नंबर से आए वॉट्सएप पर जानकारी साझा न करें। हालांकि, साइबर सेल के पास अभी तक जानकारी नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE