BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 5:34 pm
BIG NEWS : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर नीमच में नए जिला कार्यालय का भूमिपूजन, हजारों कार्यकर्ताओं के सपने को मिला साकार रूप, एकजुटता और उत्साह का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच जिला भाजपा के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। वर्षों से हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा संजोए गए अपने स्वयं के आधुनिक जिला कार्यालय के सपने को आज साकार रूप मिला, जब शहर के हृदय स्थल बंगला नंबर 60 स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह अवसर न केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत था, बल्कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और भविष्य की राजनीतिक दिशा का प्रतीक भी बना। पूरे आयोजन में उत्साह, एकजुटता और गौरव का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला।

मंत्रोच्चार, जयघोष और आतिशबाजी से गूंजा परिसर- 
समारोह का शुभारंभ विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। जैसे ही भूमि पूजन की पहली ईंट रखी गई, पूरा परिसर भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक क्षण को गगनभेदी आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप ने और भी भव्य बना दिया।

मातृशक्ति का सम्मान, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर- 
कार्यक्रम की सबसे भावनात्मक झलक तब देखने को मिली जब मातृशक्ति ने पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर नेताओं का अभिनंदन किया। वहीं वरिष्ठ नेताओं को साफा बांधा गया। भूमि पूजन के पश्चात कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे। यह दृश्य संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का सजीव उदाहरण था।

वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति- 
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेतृत्व भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल से कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्थानीय स्तर पर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

स्नेहभोज के साथ समापन, संगठन को नई ऊर्जा- 
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह नया जिला कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भविष्य में संगठन की गतिविधियों, जनसेवा और राजनीतिक रणनीतियों का सशक्त केंद्र बनेगा।

प्रदेशभर में एक साथ भूमिपूजन, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम- 
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के 17 जिलों- सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा में नए जिला कार्यालयों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मेलन से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअली सभी कार्यक्रमों से जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मजबूत नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर जोर- 
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मजबूत नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि सक्षम नेतृत्व के कारण देश आज वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बना रहा है और चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारियों को भी नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE