चित्तौड़गढ़। जिला सेन जयंती महोत्सव संस्था चित्तौड़गढ़ द्वारा आगामी 14 अप्रैल को मनाये जा रहे जिला स्तरीय 726 वीं सेन जयंती महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियाँ जोरों पर है।
महोत्सव समिति के सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सेन जयंती पर किला रोड़ स्थित सांवरिया विश्रान्ति गृह में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु सत्र 2025 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की अंकतालिका, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल नं. सहित जमा कराये जाने है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि 8 अप्रेल नियत की थी किन्तु उसे बढ़ाकर 10 अप्रेल कर दी गई। अब इच्छुक आवेदनकर्ता 10 अप्रेल तक अपने समस्त दस्तावेज समिति के गोपाल नीलमणी दुर्ग मो. 9461189295 को जमा करा सकेंगे।