चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार, 7 अप्रैल को रावतभाटा प्रवास पर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ.) रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिरला प्रातः 10.30 बजे सिंगोली (जिला नीमच, मध्यप्रदेश) से प्रस्थान कर कोटा लौटते समय रावतभाटा पहुंचेंगे।
रावतभाटा में वे न्यू कम्युनिटी सेंटर, अनु प्रताप कॉलोनी आवास परिसर (गेट नंबर 4) में आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे।