BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 6:36 pm
KHABAR : 7 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा विशेष अभियान, एसडीएम चौहान ने कहा- गरोठ विकासखंड में राहगीर अभियान के तहत रास्तों से हटेगा अतिक्रमण, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि कलेक्टरअदिती गर्ग के मार्गदर्शन में गरोठ विकासखंड में शासकीय रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु “राहगीर अभियान” संचालित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत गरोठ के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें तहसील गरोठ, भानपुरा एवं शामगढ़ के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न ग्रामों में शासकीय रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

“राहगीर अभियान” का संचालन 7 अप्रैल से 15 मई 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत शासकीय रास्तों का अभिलेख अद्यतन करना, मौके पर चिन्हांकन करना तथा अतिक्रमण पाए जाने पर पहले स्वेच्छा से हटाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। आवश्यक होने पर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

अभियान को 10 चरणों में जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना को 14 अप्रैल 2026 की ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल कर प्रस्तुत करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इसके अलावा कच्चे रास्तों पर जलभराव एवं कीचड़ की समस्या के समाधान हेतु ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध संसाधनों एवं जनसहभागिता से गिट्टी-मुरम डालकर सुधार कार्य भी किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE