BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2026, 7:36 pm
BIG NEWS : जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर ने जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची, मल्हारगढ़ विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में संगठन को दी नई मजबूती, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। यह सूची जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जारी की गई।

जारी सूची के अनुसार ब्लॉक सांगीता एवं ब्लॉक मल्हारगढ़ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना एवं आगामी गतिविधियों को गति देना बताया जा रहा है।

ब्लॉक सांगीता के अंतर्गत डाबला, बाडपुर, बुढा, किलखेड़ी, टकरावद, रणायरा, रतनपीपल्या, आकाशी ढीका, सांगीता, बड़ा हिंगोरिया, टिडवास एवं सोनगरा सहित विभिन्न मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

वहीं ब्लॉक मल्हारगढ़ में मनासा रोड, भोलियाखेड़ी, मल्हारगढ़, पिपलिया विश्न्या, नारायणगढ़, झाड़ा, हसोल, गुड़ेली बड़ी, काचरिया चंद्रावत, पिपलियामंडी 1 व 2, बोलताज, बालागुड़ा, बही, नैनोरा एवं कनघटी सहित कुल 16 मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ता और अधिक सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE