खरगोन। जिले में पिछले दिनों चली हवा.आंधी और बारिश के बाद अब मौसम साफ होते ही खेतों में गेहूं की कटाई तेज हो गई है। फसल कटाई के बाद किसान सीधे अपनी उपज मंडी पहुंचा रहे है। सोमवार को शहर के बिस्टान रोड़ स्थित अनाज मंडी में बंपर आवक हुई। यहां सैंकड़ों वाहनों से मक्काए गेहूं और अन्य उपज पहुंची। ज्यादातर आवक मक्का की रही। मंडी में करीब 700 वाहनों से उपज बिक्री के लिए पहुंची थी।
किसान व्यापारियों द्वारा की गई खरीदी से असंतुष्ट नजर आए। कृषक सचिन यादव दयालपुराए अश्विन बर्मनए शांतिलाल बड़ोलेए राजमल लखापुर आदि ने बताया कि मंडी में गेहूं की आवक बढऩे लगी हैए लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरु नही होने से उपज का उचित दाम नही मिल पा रहा है।