खरगोन। सम्यक अभियान के तहत निकाली जा रही चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा सोमवारको शहर को पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर इंदिरा ज्योति समारोह आयोजित कर लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्योंए विचारों और निर्णयों से अवगत कराया गया।
अभियान के प्रमुख भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान मध्यप्रदेशए छत्तीसगढ़ और राजस्थान में संचालित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी 2026 को छिंदवाड़ा से की गई थीए जो विभिन्न जिलों से होकर आगे बढ़ रही है। इंदौर के बाद यात्रा मालवा.निमाड़ क्षेत्र के जिलों में पहुंचते हुए अब खरगोन आई है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर घर तक इंदिरा गांधी के विचार पहुंचाना और महात्मा गांधी के रामराज्य के विचार को धरातल पर उतारना है। इसके तहत 19 नवंबर 2025 को भोपाल से चलें रामराज्य की ओर अभियान की भी शुरुआत की गई थी।
अभियान के माध्यम से बेरोजगारीए श्रमिक अधिकारए कृषि सुधार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाए महिलाएं और किसान शामिल हो रहे हैं।
सम्यक अभियान के तहत आगामी दिनों में यह यात्रा प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित की जाएगी।इसी को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केदार डावरए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि नाईक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता ओर सदस्य मौजूद रहे।