खनियांधाना। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खनियांधाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही झपट्टा मार लूट की वारदातों का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र से महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया पूरा मालए वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद किए गए हैंए जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये है।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस इन आरोपियों तक पहुँचने में कामयाब रही। पूछताछ में आरोपियों ने खनियाधाना के साथ.साथ पिछोर और भौती थाना क्षेत्रों में भी चार अन्य लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों के नेटवर्क को तोड़ ने में कामयाबी मिली है।