BREAKING NEWS
NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 11:39 am
KHABAR : भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर नागरिक फर्नीचर परिसर में आयोजन, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी की गौरवशाली परंपरा को याद किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी की स्थापना में योगदान देने वाली महान विभूतियों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक फर्नीचर परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह परिहार एवं शिव महेश्वरी का शाल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, दिलीप छाजेड़, गजेंद्र चावला, रमेश जायसवाल, पुरुषोत्तम पाराशर, निर्मल देव नरेला, सुनील कटारिया, मधुसूदन राजोरा, प्रवीण शर्मा, संजय गौहर, समरथ बागवान, हिमांशु खटीक सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं मित्र मंडल के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही संगठन निरंतर सशक्त एवं विस्तारशील बन रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE