छतरपुर। जिले में मानव सेवा और आपदा राहत कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा नवीन रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं रेड क्रॉस सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने जनऔषधी केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सभी उपस्थितजनों से कहा कि सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करें। साथ ही नवीन कार्यालय के प्रारंभ होने से इन गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के मनोनीत जिला सचिव के रूप में अनुरुद्ध सिंह एवं नौगांव एसडीएम जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, रेड क्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि राधे शुक्ला, आरोग्य भारती की जिला संयोजक डॉ निधि रूसिया, सेवा भारती के जिला संयोजक सुधीर जैन, डॉ सुनील अग्रवाल, आर्किटेक्ट प्रदीप जैन,निरपत सिंह राजपूत सहित अन्य अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।