चित्तौड़गढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में छात्राओं को कानूनी साक्षरता एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य चंद्रकांता राठौड़ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करना एवं उनके बचाव के उपाय बताना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अटलसिंह चम्पावत ने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, साइबर अब्यूज, हेल्पलाइन नंबर, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपनी निजी जानकारी साझा न करने एवं सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही “कोर्ट वाली दीदी” योजना के तहत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्राबोनो एडवोकेट सुश्री आयुषी गहलोत ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन एवं ईमेल आईडी की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपाचार्य महीपाल ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन प्राध्यापक गोपेश कोदली ने किया।
कार्यक्रम में उपाचार्य भंवरकंवर तंवर, आशा आचार्य, लीला दशोरा, सरोज टेलर, जुला लोढ़ा, पूर्णिमा मेहता, मुकता निगम, सुनील चतुर्वेदी, ज्योति सुराणा, निर्मला शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।