BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 2:06 pm
KHABAR : ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पूर्व बागेश्वर सरकार ने 11 देशों के राजदूतों के साथ की आध्यात्मिक शांति वार्ता, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। बागेश्वर सरकार अपनी 15 दिवसीय विदेश धरती ऑस्ट्रेलिया की यात्रा हेतु भारत से प्रस्थान कर चुके हैं, यात्रा के पूर्व सरकार ने दिल्ली में 11 देशों के राजदूतों के साथ एक विशेष आध्यात्मिक शांति वार्ता का आयोजन किया इस महत्वपूर्ण बैठक में 11 देशों के राजदूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर सरकार ने विश्व शांति और आत्मिक शांति पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शांति दो प्रकार की होती है एक बाहरी और दूसरी आंतरिक। वैश्विक शांति तभी संभव है, जब व्यक्ति के भीतर आत्मिक शांति हो।


उन्होंने आगे कहा कि जीवन में सच्ची खुशियाँ तभी मिलती हैं जब मन में शांति हो, और यदि विश्व में शांति स्थापित करनी है तो सबसे पहले अपने भीतर शांति स्थापित करनी होगी,इस अवसर पर सभी 11 देशों के राजदूतों ने बागेश्वर सरकार के साथ बैठकर ध्यान साधना और ॐकार मंत्र का जप किया तथा आत्मिक शांति का अनुभव किया बागेश्वर सरकार ने यह भी कहा कि आज विदेशी परंपराओं से जुड़े लोग भी सनातन धर्म के महत्व को समझ रहे हैं और उसे आत्मसात कर रहे हैं ,सरकार ने एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा आओ हम सनातन की नई पहचान बनाएं, और पूरे विश्व में इसकी अलख जगाएं कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपना आध्यात्मिक सूत्र साझा किया ,न नास्तिक बनो, न आस्तिक बनो, बनना है तो वास्तविक बनो इसी संदेश के साथ यह बैठक संपन्न हुई और इसके उपरांत बागेश्वर सरकार ने अपनी 15 दिवसीय विदेश यात्रा ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE