BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 2:42 pm
KHABAR : भोजशाला परिसर में प्रवीण तोगड़िया, मां वाग्देवी के दर्शन के बाद हिन्दू चिन्ह को देखा, कहा- धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है, मुसलमानों से पूछे ये सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन के बाद वहां मौजूद सभी हिंदू चिन्ह को देखा। इसी दौरान उन्होंने भोजशाला को सरस्वती मंदिर बताया। वहीं तोगड़िया ने कहा कि मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताएं जहां मूर्ति है ? उन्होंने कहा कि भोजशाला में हमारा मंदिर है और यहां मूर्ति के साथ पूजा होना चाहिए। अब मुगल काल नहीं है। अब धर्म के लिए भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है और दिल्ली में मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है। यहां निर्विघ्न पूजा होना चाहिए, नमाज ना हो। तोगड़िया ने यह भी कहा कि भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित कर के करो।


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को धार जिले के भोजशाला परिसर पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने पूरे परिसर को देखा। वहीं अखंड ज्योति मंदिर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज से 23 साल पहले मैं भोजशाला का ताला खुलवाने आया था और जंग शुरू करवाने आया था। एक लाख लोगों की सभा हुई थी। इसके बाद भोजशाला का संघर्ष तेज हुआ। यह सरस्वती मंदिर ही है जहां शिवलिंग है, कार्तिक स्वामी की मूर्ति है, शंकर है, कालसर्प यंत्र भी दीवार पर है, यक्षिणी है, हिंदू मंदिर है। सभी अंधों को भी दिखने वाले पूरे साक्ष्य मौजूद हैं, खुशी की बात है की सरस्वती मैया की पूजा तो हो रही है पर मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और जहां मंदिर है मूर्ति है वहां नमाज कैसे हो सकती है।


उन्होंने कहा कि मुसलमान दुनिया में एक मस्जिद बताए जहां मूर्ति है ? यह जिद कभी नहीं चलेगी। यह हमारा मंदिर है, यहां मूर्ति के साथ पूजा होनी चाहिए और वर्ष में एक दिन भी नमाज नहीं मुगल काल में आप शायद तोड़ पाए होंगे लेकिन अब मुगल काल नहीं है। धर्म के लिए महाभारत खेलने वाले भगवान श्री कृष्ण का बेटा मध्य प्रदेश में शासन कर रहा है। दिल्ली में मोदी और अमित भाई हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी और भारत के गांव में प्रवीण तोगड़िया बैठा है। फिर से मूर्ति के साथ निर्विघ्न पूजा और कभी नमाज नहीं यह स्थिति आनी चाहिए।


तोगड़िया ने आगे कहा कि वेदों के अनुसार ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों वेदोक्त भगवान हैं और तीनों के साथ मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती और तीनों मिलकर त्रिपुर सुंदरी, यह हिंदुओं की आदि देवी हैं। यहां निर्विघ्न पूजा मूर्ति के साथ चलती रहे नमाज ना हो। भाईचारा करना है तो मस्जिद में शिवलिंग स्थापित कर के करो ना हमारी छाती पर क्यों करने निकले हो। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आवाज उठाई थी, हो सकता है कि मैं लाखों लोगों को लेकर अगली बार आवाज उठा सकता हूं। हम स्थान की पवित्रता की रक्षा करेंगे। वहीं उन्होंने मां सरस्वती मैया की जय और राजा भोज की जय के नारे भी लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE