BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 3:42 pm
KHABAR : जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्‍परता से सुनी 69 आवेदकों की समस्याएं, कलेक्टर एकता जायसवाल ने नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान के लिए दिए निर्देश, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने 69 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। 


जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। कोटड़ा बूजुर्ग निवासी भेरूलाल ने स्‍वयं की भूमि का कब्‍जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार गरोठ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जवासिया निवासी श्‍यामसुंदर ने कृषि भूमि को सार्वजनिक रूप से निलाम करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। थडोद निवासी रामनारायण ने कृषि भूमि व कुंए पर जमा हो रहे गंदे पानी के निदान के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम मल्‍हारगढ़ को जांच कर आवश्यक जानकारी तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए गए।


इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, मंदिर की भूमि का सिमांकन करवाने, पेंशन राशि का भुगतान करवाने, अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि पर आने जाने का रास्‍ता खुलवाने एवं शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्‍त करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE