खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम दुर्गापुर के किसान सुनील पिता घिसीलाल यादव और भारत पिता घिसीलाल यादव ने अनुविभागीय अधिकारी को एक आवेदन पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने शिकायत की है कि टॉवर क्रमांक 14/08 (100) इंडिग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड 765 के.वी. डबल सर्किट खण्डवा-धुलिया पारेषण लाइन से उनकी फसल की नुकसानी हो रही है और कृषि कार्य करने के दौरान जनहानि होने की संभावना है।
आवेदकों का कहना है कि इस टॉवर से उनके खेत में फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और पूर्व में भी शिकायत करने पर कोई जांच या मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से उचित जांच और मुआवजे की मांग की है।
टावर के नीचे की जितनी फसल होती है पूरी तरीके से खराब हो जाती है और उस टावर के नीचे से निकलने से घटना का भय रहता है और किसान के लड़के के साथ घटना हुई है। कंधे पर पावडा लेकर जा रहा था तो बिजली के टावर का प्रकोप हुआ और कंधे पर छाले हो गए किसान के बेटे के। किसान ने लगाई है गुहार प्रशासन से मुझे न्याय मिले।