नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे एवं श्रुति भयडिया ने 99 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें सरवानिया महाराज, बराड़ा, कड़ी आंत्री, मनासा, सुवाखेड़ा, नई आबादी दारू, कंजार्डा, मल्हारगढ़, दुर्गपुरा, नीमच सिटी, नीमच कैंट सहित अन्य क्षेत्रों के आवेदक शामिल रहे।
आवेदनों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। अधिकारियों ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।