मंदसौर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 10 अप्रैल को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने यह जानकारी दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 9 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 11:50 बजे मंदसौर पहुंचकर विश्राम करेंगे। 10 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे मंदसौर से गांधी सागर के लिए रवाना होकर शाम 4:30 बजे वहां पहुंचेंगे और 5:00 बजे गांधी सागर बांध का अवलोकन करेंगे। रात्रि विश्राम गांधी सागर रेस्ट हाउस में रहेगा। इसके बाद 11 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे गांधी सागर से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे।