रतलाम। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अतुल वाजपेयी ने जानकारी दी कि जिले में एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्टार्ट अप योजना 2025” विषय पर एक थीमैटिक सत्र आयोजित किया जाएगा।
यह सत्र 8 अप्रैल को शाम 5 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सेलाना रोड, रतलाम में आयोजित होगा।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं इसका लाभ ले सकते हैं।