BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 5:27 pm
BIG NEWS : किसानों के बीच पहुंचे पीसीसी चीफ, मंडी में किसान भाइयों के साथ किया भोजन, सरकार पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। किसानों के सम्मान में जीतू पटवारी मैदान में यह नारे उसे समय लगने लगे जब मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक विदिशा पहुंचे। पीसीसी चीफ किसानों के बीच मंडी में पहुंच गए। उन्हें देख चारों तरफ भीड़ लग गई। दोपहर का समय था कई किसान भोजन कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी किसान भाइयों के साथ भोजन करने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष बना रही है, लेकिन किसानों के साथ तो धोखा किया जा रहा है।


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि देश के कृषि मंत्री हमारे प्रदेश और विदिशा के ही हैं लेकिन फिर भी हमारे प्रदेश में बारदाना नहीं है। बाढ़ आने का बहाना बनाकर किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। बार-बार फसल खरीदने की तारीख को बढ़ाया जा रहा है। बेचारा किसान परेशान है। सालभर मेहनत कर फसल उगाता है, जब बेचने की बारी आती है तो उसके साथ छलावा होने लगता है। उन्होंने कहा कि मैं आज आप लोगों के बीच आपकी बात सरकार तक पहुंचने ही आया हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से सांसद हैं, उनके यहां पर जमीन है और आए दिन रील बनाते रहते हैं।


जीतू पटवारी ने आगे कहा कि आज किसान अपनी उपज बेच रहे हैं। उन्हें समर्थन मूल्य से 300 से 400 प्रति कुंटल का घाटा हो रहा है। हम यह घाटा क्यों सहन करें। इसके लिए किसानों को आवाज उठानी चाहिए। 9 तारीख को हम पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। किसान के साथ हो रहे धोखे का विरोध करेंगे। पटवारी ने कहा कि किसी एक किसान ने कहा कि कल हमने धरना प्रदर्शन किया था तो हमारी उपज का जो मूल 1800-1900 कुंटल मिल रहा था वह आज लगभग 2200 रुपए कुंटल मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE