चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र के गोपालपुरा बस स्टैंड स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परिसर में की गई स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने परिसर की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ जिला परिषद श्री विनय पाठक एवं विकास अधिकारी बेगूं को निर्देश दिए कि परिसर के आसपास आवश्यक विकास कार्य कराए जाएं। साथ ही बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के साथ आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसके साथ ही कलेक्टर ने परिसर के आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।