BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 6:03 pm
KHABAR : कलेक्टर ने दिए जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश, आवेदक को व्हीलचेयर की प्रदाय, दो आवेदको को 5 हजार एवं दो आवेदको को 2 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं तहसीलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं, इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने कु. चंचल पिता दिनेश डोडियार निवासी रामपुरिया तहसील पेटलावद जिला झाबुआ को व्हीलचेयर प्रदान की, चलन दिव्यांग व मानसिक 100 प्रतिशत दिव्यांगता है, कु. चंचल के दादाजी कालु डोडियार को आज 07 अप्रैल 2026 को व्हीलचेयर प्रदान की गई साथ ही बहु दिव्यांगता होने पर 1200 की पेंशन प्रकरण हेतु उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया।

जनपद पंचायत मेघनगर के ग्राम पिपलखूंटा निवासी कालिया पिता लिम्बा डामोर ने शिकायत करते हुए अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि उनके बैंक खाते में जमा होने के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दी गई है उक्त शिकायत पर कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए साथ ही जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे अन्य प्रकरणों की जांच कर उन्हें संकलित करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए तथा विस्तृत जांच उपरांत दोष सिद्ध होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

आवेदक जेयन्तिलाल पिता कस्तूरचंद पंचाल निवासी ग्राम कुंदनपुर तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा पुस्तेनी जमीन पर अतिक्रमण कर हथियाने के इरादे से उसमें जोर जबरजस्ती से खंबे गाड़ने तथा गरिजा घर बनाने का प्रयास करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।  

आवेदक मानसिंह पिता कालिया अमलीयार निवासी खजुरखों फलिया छोटी भैंसा कराई तहसील रामा द्वारा बताया गया कि ग्राम में वर्तमान में पानी का समस्या है जिस कारण ग्रामवासी अधिक दूर से पानी लाते है हेंड पम्प खनन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।  

आवेदक बाबू पिता पांगला ताहेड निवासी ग्राम मेहंदी खेड़ा अंतरवेलिया निजी भूमि का सीमांकन फिर से सही तरीके से सीमांकन किया जाने और तीनों में बराबर जमीन का बटवारा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।  

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
 
जनसुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता हेतु प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए दो आवेदक को ₹5,000 एवं दो आवेदक को ₹2000 की सहायता राशि स्वीकृत की गई, इनमें खुमसिंह पिता नन्दा बिलवाल निवासी कानाकुआं तहसील पेटलावद, तथा पुष्पा रजु मकवाना निवासी भीमपुरी तहसील थान्दला शामिल हैं।  

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE