BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 6:36 pm
BIG NEWS : एक हादसा...और फिर उम्मीद की किरण, पत्नी की मौत के बाद बीमा बना सबसे बड़ा सहारा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आम्बेडकर शाखा ने मृतिका के पति को सौंपा 17.50 लाख की राहत का चेक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिंदगी कब करवट बदल ले, यह कोई नहीं जानता। एक पल में सब कुछ सामान्य होता है और दूसरे ही पल एक हादसा पूरे परिवार की दुनिया बदल देता है। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे के बाद, जहां एक परिवार पर आर्थिक संकट का पहाड़ टूट सकता था, वहीं समय पर लिया गया बीमा उनके लिए संजीवनी साबित हुआ।

बैंक ने स्वीकृत किया था 35 लाख रुपये का ऋण- 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आंबेडकर रोड शाखा ने मनासा निवासी पुप्पा कुमारी वैष्णव पति लक्ष्मणदास रामावत को उनके व्यवसाय बैरागी टूर एंड ट्रेवल्स के लिए टेम्पो ट्रैवलर खरीदने हेतु लगभग 35 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया था। बैंक द्वारा ऋण प्रक्रिया के दौरान ही उधारकर्ता को एसबीआई लाइफ के तहत ऋण सुरक्षा बीमा लेने की सलाह दी गई थी। दूरदर्शिता दिखाते हुए उन्होंने यह बीमा लिया, जो आगे चलकर उनके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बना।

दुर्घटना में हुआ था पुष्पा कुमारी का निधन- 
कुछ समय बाद ही संभावित अप्रैल-मई माह 2025 में एक दुर्घटना में पुष्पा कुमारी वैष्णव का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार को भावनात्मक रूप से तोड़ दिया, बल्कि आर्थिक रूप से भी गहरी चिंता में डाल दिया। परिवार के सामने कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो गया था।

उम्मीद की किरण बनकर सामने आया बीमा- 
हालांकि यहीं वह समय था जब लिया गया बीमा उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। बैंक को इस घटना की जानकारी लगभग चार माह बाद मिली, जिसके बाद शाखा प्रबंधक सुधांशु धनगर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। बैंक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करवाई और बीमा दावा शीघ्रता से निपटाया।

मृतिका के पति को सौंपा 17 लाख 50 हजार रूपये का चेक- 
परिणामस्वरूप एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के तहत 17 लाख 50 हजार रुपये की बीमा राशि का चेक मृतिका के पति लक्ष्मणदास रामावत वैष्णव प्रोपराइटर, बैरागी टूर एंड ट्रेवल्स को सौंपा गया। यह राशि न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि उस परिवार के लिए मानसिक संबल भी है, जिसने अपने प्रियजन को खो दिया।

भावुक माहौल में उपस्थितों ने जाना बीमें का महत्व- 
इस अवसर पर भावुक माहौल के बीच उपस्थित लोगों ने भी माना कि यदि समय पर बीमा नहीं लिया गया होता तो यह कर्ज परिवार के लिए भारी बोझ बन सकता था। यह उदाहरण इस बात को रेखांकित करता है कि वित्तीय निर्णय और बीमा सुरक्षा जीवन की अनिश्चितताओं के बीच कितने महत्वपूर्ण होते हैं।

चेक वितरण कार्यक्रम में यह रहे मौजूद- 
चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, रीजनल ऑफिस से दीपेंद्र रघुवंशी, क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक महेश पाटीदार, सहायक प्रबंधक मोहन दत्त शर्मा, एसोसिएट ब्रजेंद्र सिंह सोलंकी सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE