नीमच। कलेक्टर नीमच हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन एवं एडीएम बीएस कलेश के मार्गदर्शन में, एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम तथा नायब तहसीलदार कुकड़ेश्वर नवीन छलोत्रे द्वारा मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी के जीरो प्वाइंट क्षेत्र (गांधीसागर डूब क्षेत्र) में बैकवॉटर से अवैध रेत खनन कर एकत्रित किए गए लगभग 15 डंपर रेत के स्टॉक को प्रशासनिक कार्यवाही के तहत दो जेसीबी मशीनों एवं डंपरों की सहायता से हटाकर दूरस्थ स्थान पर डंप कराया गया।
जप्त रेत के संबंध में प्रशासन द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर भी उपस्थित रहे।