नीमच। मप्र मानव अधिकार आयोग, भोपाल के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह शनिवार, 11 अप्रैल को नीमच प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. सिंह प्रातः 10 बजे गांधी सागर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कार द्वारा नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
इसके पश्चात वे सायं 7 बजे महू रोड स्थित होटल एवं रिसॉर्ट मणिरत्नम में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद वे रविवार रात्रि 1.45 बजे जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।