BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 7:47 pm
KHABAR : जनसुनवाई में 137 आवेदनों की हुई सुनवाई, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए।

इस दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निराकरण हेतु विभाग प्रमुखों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रकरणों में आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम धानासुता निवासी शांतिलाल पिता कन्हैयालाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम होने के बावजूद लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु एडीशनल सीईओ को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार ग्राम सालाखेड़ी निवासी भगवती पति उत्तम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर भी एडीशनल सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम नयानगर तहसील जावरा निवासी शिवलाल पिता कनीराम ने अपनी कृषि भूमि विक्रय हेतु अनुमति के संबंध में आवेदन दिया, जिसे संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया। ग्राम अर्जला निवासी सोहन पिता भवरसिंह ने कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कर कब्जा हटवाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार जावरा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम बोरदा निवासी छगन पिता जीवणा ने कृषि भूमि के पट्टे हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे तहसीलदार को भेजा गया।

इसी प्रकार ग्राम वीरपुरा निवासी हरीराम ने वृद्धा पेंशन एवं कपिलधारा योजना अंतर्गत कुआं स्वीकृति हेतु आवेदन दिया, जिस पर सीईओ जनपद को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE