शहडोल। जिले में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला सहित करीब 15 लोगों से वार्ड बॉय की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए हैं। पीड़ितों ने जब अपने निर्धारित केंद्रों पर नौकरी के लिए पहुंचे, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह ने न सिर्फ पैसे लिए, बल्कि सीएमएचओ के जाली दस्खत और सील लगाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। जब कुछ लोग जॉइनिंग के ल संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे, तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी को दस्तावेज देखकर संदेह हुआ एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पहचान सालेबहरा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह से थी, जो स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर कार्यरत था। भरोसे में लेकर आरोपी ने करीब 15 लोगों से 6 लाख 85 हजार रुपये ले लिए और फर्जी जॉइनिंग लेटर जारी कर दिए।
पुलिस ने आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुटी है।